फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   board of pond removed

अलीनगर में टॉपर छात्रा के नाम पर रखे तालाब पर कब्जा, बोर्ड उखाड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
board of pond removed
गजरौला(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर में इंटरमीडिएट की परीक्षा में क्षेत्र में टॉपर छात्रा स्वाति के नाम पर रखे तालाब की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं छात्रा के नाम का बोर्ड भी उखाड़कर ले गए। शिकायत मिलने पर एसडीएम मांगेराम चौहान ने हलका लेखपाल ओमपाल को वहां भेजकर तालाब की भूमि की नापजोख कराई।
विज्ञापन

बच्चों खास कर बालिका शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शासन ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की क्षेत्र में टॉपर छात्रा के नाम पर एक तालाब का नाम रखने की योजना थी। थाना क्षेत्र के खादर में स्थित गांव अली नगर में ग्राम समाज की भूमि पर सरकारी तालाब है। बताते हैं कि योजना के तहत इस तालाब का नामकरण कुछ माह पूर्व गांव की ही टॉपर छात्रा स्वाति के नाम पर कर वहां बोर्ड भी लगाया गया था।
विज्ञापन

इधर, गांव में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पूर्व कुछ प्रभावशाली लोगों ने तालाब की भूमि पर कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं छात्रा स्वाति के नाम पर लगा बोर्ड भी उखाड़कर ले गए। बुधवार की शाम एसडीएम मांगेराम चौहान के निर्देश पर हलके के लेखपाल ओमपाल वहां पहुंचे और तालाब की भूमि की नापजोख कराई। इस दौरान वहां ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। एसडीएम ने बताया कि कब्जेदारों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed