फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Board Exam: Students will test their preparations in pre board exam

बोर्ड परीक्षा : प्री बोर्ड की परीक्षा में तैयारियों को परखेंगे छात्र-छात्राएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: Students will test their preparations in pre board exam
अमरोहा। यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा से पहले बच्चे प्री बोर्ड के जरिए अपनी तैयारियों को परखेंगे। प्री बोर्ड की परीक्षाएं 13 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी के बीच संपन्न होंगी। परीक्षा को लेकर बच्चे तैयारियों में जुट गए हैं। शासन ने भी प्री बोर्ड के आयोजन में ढिलाई नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड के 406 कॉलेज संचालित हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा भी यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। लेकिन मुख्य परीक्षा में जाने से पहले बच्चों को प्री बोर्ड की परीक्षा से गुजरना होगा। प्री बोर्ड के जरिए छात्र अपनी तैयारियों को परख सकेंगे। प्री बोर्ड की परीक्षा बोर्ड की तर्ज पर ही संपन्न हाेगी। जिसमें संपूर्ण पाठ्यक्रम को शामिल किया जाएगा। स्कूल के शिक्षक ही प्रश्न पत्र तैयार करेंगे। प्री बोर्ड परीक्षा के दौरान सामने आई कमियों को दुरुस्त कर बच्चे बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे तो ज्यादा कठिनाई नहीं होगी। प्री बोर्ड के तहत ही बच्चों की प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन भी कराया जाएगा। डीआईओएस ने वीपी सिंह ने बताया कि स्कूलों को प्री बोर्ड परीक्षा एवं प्रयोगात्मक परीक्षा संबंधी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

-----

बोर्ड की परीक्षा से पहले प्री बोर्ड की परीक्षा तैयारी में मददगार होगी। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। प्री बोर्ड में जो भी कमियां मिलेंगी उनको दूर कर परीक्षा में मदद मिलेगी। -सृष्टि देओल, कक्षा - 10
विज्ञापन
विज्ञापन

----

प्री बोर्ड की तैयारी शुरू कर दी है। स्कूल में भी परीक्षा की तैयारियों पर ध्यान दिया जा रहा है। खेल कूद का समय कम पर पढ़ाई का समय बढ़ा दिया है। प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी पर भी ध्यान दे रहे हैं। -विकास कुमार, कक्षा - 10
----

परीक्षा को लेकर थोड़ी घबराहट तो होती है। लेकिन प्री बोर्ड की परीक्षा मुख्य परीक्षा की तैयारियों का बोझ कुछ कम करेगी। पाठ्यक्रम पहले ही कंप्लीट होगा, बाद में रिवीजन करना भी आसान होगा। -गुले फिरदौस, कक्षा - 12
----
बोर्ड परीक्षा से पहले प्री बोर्ड की परीक्षा के लिए सभी विषयों को लेकर तैयारी चल रही है। स्कूल में भी पाठ्यक्रम को पूरा कर रिवीजन पर जोर दिया जा रहा है। समय सारिणी तैयार की है। उसी के अनुसार पढ़ाई पर ध्यान दिया जा रहा है। -मोहम्मद अखलाद, कक्षा- 12

------

बोर्ड से पहले प्री बोर्ड की परीक्षा बच्चों का तनाव कुछ कम करेगी। परीक्षा में जाने के लिए सभी बच्चे लगन से पढ़ाई करें। कुछ समय के लिए मोबाइल से दूरी बना लें तो बेहतर रहेगा। हां, अगर मोबाइल का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए कर रहें तो ठीक है। लेकिन परीक्षा की तैयारी के लक्ष्य से न भटकें। स्कूल में शिक्षकों की बातों को गंभीरता से सुने और समझें। मुख्य परीक्षा में जिन विषयों के लिए अंतराल नहीं मिला है, उसकी तैयारी पहले से कर लें। समय समय पर उसका रिवीजन करते रहें।
-ललित कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा।

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed