फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Board Exam: Photocopy shops will remain closed till 500 meters

बोर्ड परीक्षा : 500 मीटर तक बंद रहेंगी फोटो कॉपी की दुकानें

Tue, 14 Feb 2023 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 14 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: Photocopy shops will remain closed till 500 meters
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों के आसपास सख्ती रहेगी। केंद्रों के आसपास की 500 मीटर के दायरे में आने वाली फोटो स्टेट की दुकानों के खुलने पर प्रतिबंध रहेगा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होंगी। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। माध्यमिक विभाग के अधिकारियों ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। बोर्ड परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास की फोटो स्टेट की दुकानों को बंद रखा जाएगा। अगर कोई भी दुकान खुली पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा में तैनात किए जाने वाले पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भी कड़ी हिदायत दी गई है। किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा की एक-एक रिपोर्ट को लगातार शासन तक भेजा जाएगा। शासन स्तर पर ही सीसीटीवी कैमरों से पूरी निगरानी रखी जाएगी। प्रवेश पत्र भी समस्त विद्यालय परीक्षार्थियों को समय से वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में कोई भी विद्यार्थी मोबाइल, टैबलेट, स्मार्ट फोन आदि लेकर नहीं जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति नकल कराते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर तैनात किए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्रों पर नकलविहीन, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सेक्टर में नकल को रोकने की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट की होगी। इसमें शिथिलता पाए जाने पर संबंधित लोगों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। केंद्रों पर सुरक्षा के संबंध में सभी आवश्यक प्रबंध भी किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को पहचानपत्र के साथ अपना आधार भी साथ रखना होगा। ताकि स्पष्ट किया जा सके कि कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी वास्तविक में वही शिक्षक कर रहे हैं, जिनकी ड्यूटी लगी है।


दो पालियों में होगी परीक्षा
बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक दो पालियों सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक व दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक होगी। जिले में हाईस्कूल के लिए 28624 और इंटर के लिए 26061 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस तरह से कुल 54685 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जनपद में 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed