{"_id":"590a2d944f1c1bcc3a4448ca","slug":"board-change-and-nursing-home-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद की जगह अब आदर्श हो गया नर्सिंग होम, बोर्ड बदलकर खोला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद की जगह अब आदर्श हो गया नर्सिंग होम, बोर्ड बदलकर खोला
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 04 May 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
पहले आनंद और अब आदर्श नर्सिंग होम।
- फोटो : amar ujala
आनंद नर्सिंग होम के खिलाफ नोडल अधिकारी ने एफआईआर दर्ज करा दी थी, लेकिन उसकी जगह संचालक ने अब उसी जगह नाम बदलकर क्लीनिक खोल दिया है। आनंद हटाकर बोर्ड आदर्श नर्सिंग होम का लगा दिया है। हैरानी की बात ये है कि स्वास्थ्य अफसरों को इसकी बिल्कुल भनक नहीं लग पाई है। न ही पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई की गई है।
डीएम के आदेेश पर स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा.दिनेश खत्री ने कुछ दिन पहले संभल चौराहा स्थित आनंद नर्सिंग होम एवं जच्चा बच्चा केंद्र पर छापा मारा था। यहां पर चिकित्सक मौके पर नहीं मिला था, जबकि कंपाउंडर को नोटिस थमाकर नोडल अधिकारी आ गए थे।
नोटिस में तीन दिन के भीतर सीएमओ कार्यालय में डिग्री व क्लीनिक पंजीकरण संबंधी दस्तावेज दिखाने की मोहलत दी गई थी, लेकिन संचालक ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया था।इस पर नोडल अधिकारी ने संबंधित संचालक पर डिडौली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर भिजवा दी थी। कुछ दिन ही मामले को बीते हैं।
विज्ञापन
संचालक ने क्लीनिक फिर से चालू कर दिया है। आनंद की जगह उसने अब आदर्श नर्सिंग होम का बोर्ड लगा दिया है। इसके सहारे ही दोबारा से प्रेक्टिस चालू कर दी है। पुलिस द्वारा मसले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, सेहत महकमे के अधिकारी भी उससे अंजान बने हैं।