{"_id":"631a420d9c4b206c451834ed","slug":"blown-transformer-should-be-replaced-in-24-hours-somendra-jpnagar-news-mbd440467828","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में हर हाल में बदला जाना चाहिए फुंका ट्रांसफार्मर: सोमेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में हर हाल में बदला जाना चाहिए फुंका ट्रांसफार्मर: सोमेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट सभागार में ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि बिजली अधिकारी हर हाल में जनता फोन उठाएं। उनकी समस्या को सुनकर त्वरित निस्तारण कराएं। हर हाल में फुंका ट्रांसफार्मर चौबीस घंटे के भीतर बदला जाना चाहिए। अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली को सुधारें वरना निलंबन की कार्रवाई होगी।
वह बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बिजली विभाग की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एक विभागीय ग्रुप बनाया जाए। जिसमें जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाए। कहा कि लगातार शिकायत मिल रही हैं कि विभागीय अधिकारी, कर्मचारी जनप्रतिनिधियों को फोन नहीं उठाते हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। प्राथमिकता के साथ सभी का फोन उठाएं और उनकी समस्याओं को सुने और प्राथमिकता पूर्व निस्तारण करें। कहा की बिल ठीक करने संबंध में जो विभागीय शिकायत मिल रही हैं, यह सब बंद करें।
सिस्टम को सुधारें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। भार के अनुसार ट्रांसफर की क्षमता बढ़ाई जानी चाहिए। ट्रांसफार्मर फूंकने के 24 घंटे के बाद बदल जाना चाहिए। मीटर और बिल की कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहना चाहिए। बढ़े बिल के संबंध में जो शिकायत मिल रही है, उसमें सुधार करें। सरकार की मंशा के अनुरूप काम करें। अधिकारी अधीनस्थों की मनीट्रिंग कर उन पर नियंत्रण रखें। यदि कार्य सही से नहीं कर रहा है तो निलंबन की कार्रवाई करें। इस दौरान जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, मुख्य विकास अधिकारी चंद्र शेखर शुक्ल, विधायक हसनपुर महेंद्र सिंह खड़गवंशी, विधायक धनौरा राजीव तरारा, शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो, भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषि पाल नागर आदि मौजूद रहे।