{"_id":"6568f2f50dc5c8102205b3bc","slug":"blo-and-supervisor-salaries-stopped-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-9557-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर धनौरा के बीएलओ और सुपरवाइजर का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर धनौरा के बीएलओ और सुपरवाइजर का वेतन रोका
विज्ञापन
अमरोहा। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत फार्म संख्या 6, 7 कम फार्म प्राप्त होने पर डीएम राजेश कुमार त्यागी ने सभी संबंधित बीएलओ और सुपरवाइजर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कहा कि शिथिलता बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आगामी सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2024 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। डीएम ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कितने फॉर्म 6, 7 व 8 प्राप्त हुए हैं, कितने आवेदन ऑनलाइन किए गए हैं। तहसील धनौरा में फॉर्म 6, 7 कम प्राप्त होने पर नाराजगी व्यक्त की। तत्काल प्रभाव से सभी संबंधित बीएलओ और सुपरवाइजर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। सभी बीएलओ और सुपर वाइजर की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश एसडीएम धनौरा को दिए।
चेतावनी देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बावजूद भी लापरवाही की गई है तो निलंबित की कार्रवाई की जाएगी। सभी एसडीएम मौके पर जाकर सभी बूथों का निरीक्षण करें और यदि कोई भी बीएलओ उपस्थित नहीं मिला तो निलंबन की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने हसनपुर और नौगांवा सादात के बीएलओ को भी सुधार किए जाने के हिदायत दी। इस दौरान एडीएम सुरेंद्र सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह, उप जिलाधिकारी धनौरा, नौगांवा, हसनपुर आदि मौजूद रहे।