फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   blame on tp nagar chouki incharge

टीपी नगर चौकी इंचार्ज पर नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप000

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
blame on tp nagar chouki incharge
अमरोहा। नगर के टीपी नगर चौकी इंचार्ज पर शराब के नशे में धुत होकर हंगामा काटने का आरोप लगा है। एक व्यक्ति ने एसपी से मौखिक शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। वहीं एसपी ने शिकायतकर्ता से लिखित शिकायत देने को कहा है। साथ ही मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

यह मामला रविवार की रात करीब ग्यारह बजे का है। बताते है कि नशे में धुत एक व्यक्ति बिजनौर रोड पर हंगामा कर रहा था। तभी पुलिसकर्मी उसे अपने साथ टीपी नगर चौकी पर ले गए। जिसके थोड़ी देर बाद मोहल्ला बटवाल के कुछ युवक एकत्र होकर चौकी पर पहुंच गए। आरोप है कि यहां तैनात चौकी इंचार्ज खुद शराब के नशे में धुत थे। नशे में आपा खोए चौकी इंचार्ज बेवजह ही युवकों पर बरस पड़े, गाली गलौज की और जेल भेजने की धमकी दी। युवकों के तमाचे जड़ने का भी आरोप है। तभी मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने चौकी इंचार्ज की शिकायत एसपी सुनीति से की। एसपी ने लिखित शिकायत पत्र लेकर मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी सुनीति ने बताया कि टीपी नगर चौकी इंचार्ज की मौखिक शिकायत मिली है। शिकायतकर्ता से लिखित शिकायत मांगी गई। मामले की जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed