{"_id":"6118014e8ebc3edf9e2dbedd","slug":"blame-on-officers-jpnagar-news-mbd399300983","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-बहन पर करोड़ों की फिरौती मांगने और एसडीएम पर पांच लाख रूपये हड़पने का आरोप, तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई-बहन पर करोड़ों की फिरौती मांगने और एसडीएम पर पांच लाख रूपये हड़पने का आरोप, तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। अफसरों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर दिल्ली स्थित आवास पर आत्महत्या करने वाले संभल निवासी फर्नीचर कारोबारी के भाई ने अमरोहा के एसडीएम पर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। दिल्ली के उत्तम नगर थाने में तहरीर देकर मृतक के भाई ने एसडीएम और मुरादाबाद के एक शख्स और उसकी बहन को भाई की खुदकुशी का जिम्मेदार बताया है।
संभल जनपद के मिलक शाहपुर चमरान निवासी फर्नीचर कारोबारी जाबिर अली ने शुक्रवार की सुबह अपने दिल्ली स्थित आवास पर गले में फंदा कसकर आत्महत्या कर ली थी। जाबिर ने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन पेज की चिट्ठी छोड़ी थी। चिट्ठी में अमरोहा के एसडीएम तथा आला अफसरों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
मृतक के परिजनों ने बताया कि जाबिर के भाई मोहम्मद आकिल की ओर से दिल्ली के उत्तम नगर थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर में लिखा है कि जाबिर अली ने अमरोहा जिले के अम्हेड़ा में फैक्टरी लगाने के लिए जमीन खरीदी थी। गाटा संख्या 730 के रूप में दर्ज इस जमीन पर फैक्टरी का कार्य शुरू कर दिया था। इस बीच मुरादाबाद के बारादरी निवासी एक शख्स और गाजियाबाद निवासी उसकी बहन ने फर्जी दस्तावेजों से जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। जमीन के दाखिल-खारिज में अड़ंगा लगा दिया। जाबिर ने तत्कालीन एसडीएम और कमिश्नर के स्तर पर पैरवी कर अपने हक में दाखिल-खारिज करवाया लेकिन एसडीएम सदर ने मुरादाबाद के शख्स से नजदीकी रिश्ते निभाते हुए नियम विरुद्ध तरीके से भाई-बहन के पक्ष में आदेश पारित कर दिया।
विज्ञापन
तहरीर में आरोप लगाया है कि एसडीएम ने जाबिर से पांच लाख रुपये लिए लेकिन आदेश भाई-बहन के हक में कर दिया। जाबिर के रकम वापस मांगने पर जेल भेजने की धमकी दी। इन हालात से टूटकर जाबिर ने खुदकुशी की है। आरोपी एसडीएम और भाई-बहन के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।