{"_id":"5d7fcda68ebc3e0130771af1","slug":"black-money-jpnagar-news-mbd322401086","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में अवैध वसूली का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर में अवैध वसूली का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढबारसी (अमरोहा)। डाकघर में आधार कार्ड और पेन कार्ड देने के लिए खुलेआम वसूली की जा रही है। आधार और पेन कार्ड के बदले तीस रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के एक डाकघर की बताई जा रही है।
केंद्र सरकार ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए लाभार्थी को आधार कार्ड और पेन कार्ड का होना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद लोग आधार कार्ड और पेन कार्ड बनवाने की जद्दोजहद में लगे हैं। इन कार्डों का वितरण निकटवर्ती डाकघरों से किया जाता है। सोशल मीडिया पर एक डाकघर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्ड देने की एवज में प्रति कार्ड तीस रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। वीडियो में युवक सरकार का हवाला देकर रुपये देने से इंकार कर रहा है। रुपये न देने पर सरकारी कर्मचारी ने पेन कार्ड देने से मना कर दिया। कहा कि जा मेरी शिकायत कर देना और जो तुझसे हो वहां मेरे खिलाफ कार्रवाई करवा देने की धमकी दे रहा है। युवक ने यह घटनाक्रम अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के एक डाकघर की बताई जा रही है।