फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BKU will block road on January 1 to demand declaration of sugarcane rates

Amroha News: गन्ने के रेट घोषित कराने की मांग के लिए एक जनवरी को रोड जाम करेगी भाकियू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
BKU will block road on January 1 to demand declaration of sugarcane rates
मंडी धनौरा। गन्ने का रेट घोषित किए जाने की मांग को लेकर भाकियू असली एक जनवरी को तहसील कार्यालय के बाहर गजरौला-चांदपुर मार्ग पर जाम करेगी। यह निर्णय शनिवार को ब्लॉक कार्यालय में हुई एक पंचायत में लिया गया। पंचायत में चकबंदी अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि वे अपने वादे को शीघ्र पूरा करें।
विज्ञापन

भाकियू असली की पंचायत शनिवार को ब्लॉक कार्यालय में आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा कि सरकार किसान विरोधी रवैया अपना रही है। पेराई सत्र को दो महीने होने वाले हैं लेकिन अभी तक किसानों को यह नहीं मालूम है कि उनका गन्ना चीनी मिलें किस रेट पर खरीद रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी दशा में 450 रुपये प्रति क्विंटल से कम रेट स्वीकार नहीं करेंगे। पंचायत में गन्ने का रेट घोषित किए जाने की मांग के समर्थन में एक जनवरी को स्टेट हाईवे जाम करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन

पंचायत में गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया गया। चकबंदी अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि यदि उन्होंने वादे के मुताबिक आजमपुर के 250 परिवारों की मदद नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कपिल प्रधान, दिनेश प्रधान, नरेश कुमार, राजेंद्र यादव, जगदीश यादव, फतह सिंह, शब्बन चौधरी, कलुवा खां, आसिफ अली, जावेद, वचन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में प्रेषित खबर को निरस्त कर देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed