फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BKU Tikait's tractor journey today, administration tightened its belt

Amroha News: भाकियू टिकैत की ट्रैक्टर यात्रा आज, प्रशासन ने कसी कमर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
BKU Tikait's tractor journey today, administration tightened its belt
अमरोहा। एमएसपी गारंटी कानून समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू टिकैत की ट्रैक्टर यात्रा बुधवार आज नगर में निकाली जाएगी। कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में किसान जुटने की उम्मीद है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। उधर, भाकियू पदाधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर भाकियू टिकैत ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के पदाधिकारी सरकार के विरोध में ट्रैक्टर यात्रा निकालेंगे। जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह ने बताया कि बुधवार आज राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे जिले के किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर, कार और मोटरसाइकिल लेकर जिला मुख्यालय पर पहुंचेंगे। अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। बताया कि यह यात्रा आरटीओ ऑफिस से कलक्ट्रेट तक निकाली जाएगी। बताया कि कलक्ट्रेट में पंचायत होगी। जिसमें एसपी गारंटी कानून, शंभू बॉर्डर से किसानों को दिल्ली जाने दिया जाए, लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों के परिवार वालों मुआवजा, बिजली संबंधी समस्याओं और छुट्टा पशुओं से निजात जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा।
विज्ञापन

-----
पदाधिकारियों ने गांव में किया दौरा
अमरोहा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पंचायत और यात्रा को सफल बनाने के लिए मंगलवार को पदाधिकारियों ने ग्राम घंसूरपुर, संतप्रसाद, पपसरा, दुर्गापुर, रामपुर घना, मोहनपुर, कांकर सराय, जोई, सुदनपुर, हाकमपुर, कूबी आदि गांव में संपर्क किया। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। जिसमें अभिराज सिंह, मनोज धारीवाल, थान सिंह, मोहित कुमार, अमित चौधरी, कुलवंत सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ट्रैक्टर रैली निकालने वाले किसानों को मनाने में जुटे अधिकारी

अमरोहा। किसानों के आंदोलन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी किसानों को मनाने में जुटे हैं। प्रशासन का रूप किसने की ट्रैक्टर रैली को हल्का करने का प्लान है। अगर किसान नहीं माने तो जोया रोड से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि किसानों से बातचीत की जा रही है। कलक्ट्रेट पर फोर्स तैनात किया गया है। इसके अलावा टोल प्लाजा, जोया और अतरासी चौराहे पर भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। किसान जोया रोड से होकर कलक्ट्रेट में जाएंगे। इसलिए ट्रैक्टर रैली के दौरान आम जनता के वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। जोया की तरफ से आने वाले वाहनों को अतरासी रोड से होकर अमरोहा शहर में भेजा जाएगा, जबकि अमरोहा की तरफ से जोया की तरफ जाने वाले वाहनों को भी अतरासी रोड बाईपास होकर निकाला जाएगा।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed