{"_id":"6aa06f0b1267eb0f79000601","slug":"bku-shankar-submits-memorandum-for-the-reconstruction-of-dilapidated-roads-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-172507-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण को भाकियू शंकर ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण को भाकियू शंकर ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
जोया। जिले की जर्जर ग्रामीण व संपर्क सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर भाकियू शंकर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कई मार्गों पर बड़े गड्ढे हैं, जिनमें बारिश का पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ जाती है। रजबपुर-कांकरपुर-चांदनगर-गलसिया मार्ग करीब 400 गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ता है, लेकिन इसकी हालत बेहद खराब है। खराब सड़कों से मरीजों, गर्भवती महिलाओं और एंबुलेंस को भी परेशानी होती है।
संगठन ने रिंग रोड अमरोहा से धनौरी अहीर के पास ढाई डेरा तक दो किमी, इकौंदा मेन अड्डे से दूसरे चौराहे तक 700 मीटर, फतेहपुर चौराहे से मजरा तक 800 मीटर, अमरोहा-धनौरा मार्ग से पीला कुंड तक नौ किमी, पीपली कला-भटपुरा माफी 1.5 किमी, मेहरा कला-रेलवे लाइन 500 मीटर, चकोरी-रसमपुर छह किमी, धोरा-अबकाजपुर दो किमी, वृंदावनपुर-बेरखेड़ा राजपूत छह किमी, पतई खासा-कपूरा तीन किमी, चक्कालीलेट-इझौड़ी तीन किमी और दरियापुर खादर-बांध तक 300 मीटर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की। ठोस कार्रवाई न होने पर लखनऊ कूच कर मुख्यमंत्री आवास पर धरने की चेतावनी दी।