फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BKU joint front's protest against polluted water starts today

Amroha News: प्रदूषित पानी के खिलाफ भाकियू संयुक्त मोर्चा का धरना आज से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
BKU joint front's protest against polluted water starts today
गजराैला। भाकियू संयुक्त मोर्चा की चौपाल में प्रदूषित पानी के खिलाफ रविवार से शहवाजपुर डोर व बसैली के बीच में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया। किसानों की इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जाने पर मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन

ओसीता जगदेवपुर गांव में शनिवार को आयोजित चौपाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों द्वारा बोरिंग से भूमि में प्रदूषित पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे आस पास के गांवों का भूमिगत पानी जहरीला होता जा रहा है। इसके कारण क्षेत्र में भयंकर बीमारी पैदा हो रही हैं। फसलों की पैदावार पर जहरीले पानी का असर पड़ रहा है। उपज कम हो रही है।
विज्ञापन

किसानों ने भाकियू संयुक्त मोर्चा से प्रदूषित पानी के रोकथाम के लिए लड़ाई लड़ने की मांग उठाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनका संगठन किसानों के साथ खड़ा है। प्रदूषित पानी के खिलाफ 21 दिसंबर से शहवाजपुर डोर व बसैली के बीच अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया तो संगठन के पदाधिकारी लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने यह मुद्दा उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर 35 किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सुशील चौधरी, जगदेव सिंह, कैलाश नाथ, तेजपाल सिंह,अंकुर चौधरी, अरुण सिद्धू, चंद्रपाल सिंह, रामकृष्ण चौहान, मनोहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed