फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BKU Chaduni group burnt sugarcane on Holi to press their demands

Amroha News: भाकियू चढ़ूनी गुट ने मांगों को लेकर गन्ने की होली जलाई

Thu, 18 Jan 2024 03:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 18 Jan 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
BKU Chaduni group burnt sugarcane on Holi to press their demands
गजरौला। भाकियू चढ़ूनी गुट ने मांगों को लेकर गन्ने की होली जलाई। कहा कि किसानों का बुरा हाल है। फसलों को छुट्टा पशुओं ने उजाड़ दिया है। गन्ने का भाव नहीं बढ़ाया गया है। उनका संगठन अपनी मांगों को लेकर 22 जनवरी को मुख्यमंत्री से मिलेगा।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र के गांव शरीफपुर में नौरंग सिंह के आवास पर भाकियू चढ़ूनी की बैठक की गई। इस दौरान संगठन से जुड़े किसानों और ग्रामीणों ने गन्ने की होली जलाकर अपना आक्रोश जताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि गन्ने का भाव अभी तक घोषित नहीं किए जाने के कारण किसान असमंजस में है। किसान बकाए भुगतान के लिए भटक रहे हैं। छुट्टा पशुओं ने फसलों को तबाह कर दिया है। किसान खेतों की रात भर रखवाली कर रहे हैं। सरकार पशुओं से निजात नहीं दिला रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन के किसान 22 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलेंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष व तहसील अध्यक्ष संजीव चौधरी ने गांव में 20 लोगों की कार्यकारिणी बनाई। जिसमें देवेंद्र सिंह को ग्राम अध्यक्ष बनाया गया। राहुल सिद्धू, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, मनवीर सिंह, अतुल नागर, अशोका अधाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed