{"_id":"66a191cfd4c3c3914a06be14","slug":"bku-asli-warns-electricity-department-of-agitation-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-122696-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भाकियू असली ने बिजली विभाग को दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भाकियू असली ने बिजली विभाग को दी आंदोलन की चेतावनी
Thu, 25 Jul 2024 05:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 25 Jul 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन असली की पंचायत में बिजली अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि वे किसानों के शोषण से बाज आएं। उन्होंने किसानों की बिजली संबंधित समस्याओं का समाधान समय पर करने की चेतावनी दी। पंचायत में चकबंदी अधिकारी को भी सुधार करने की चेतावनी दी गई। दोपहर तीन बजे तक किसी अधिकारी के पंचायत में नहीं आने पर भाकियू कार्यकर्ता जाम लगाने के लिए जा रहे थे। लेकिन ऐन वक्त पर आए अधिकारियों के अनुरोध पर जाम नहीं लगाया।
भाकियू असली की पंचायत बुधवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि बिजली अधिकारी व कर्मचारी बेलगाम होते जा रहे हैं। किसानों की बिजली संबंधी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। मीटर रीडिंग में धांधली कर किसानों का शोषण किया जा रहा है। आजमपुर गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को रोकने की मांग की गई। पंचायत में गन्ना प्रजाति 05009 को अगेती प्रजाति घोषित किए जाने का मुद्दा जोरशोर से उठा।
मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा कि मिल प्रबंधन के कहने पर 50 प्रतिशत से अधिक किसानों ने इस प्रजाति की बुवाई की है। चीनी मिल प्रबंधन को इसे अगेती प्रजाति में स्वीकार करना होगा। पंचायत में वेव इंडस्ट्रीज के प्रबंधन से बीते पेराई सत्र का सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की गई। पंचायत में नरेश कुमार, जसपाल सिंह, खचेड़ू सिंह, संजीव कुमार, जन्म सिंह, बचन सिंह, प्रवेश कुमार, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।