फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP workers took out a bike rally, counted the achievements of the central government

Amroha News: भाजपाइयों ने निकाली बाइक रैली, गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
BJP workers took out a bike rally, counted the achievements of the central government
अमरोहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम मनाते हुए ओबीसी मोर्चा के प्रदेश आह्वान पर एक बाइक रैली निकाली गई। रैली निकालकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया।
विज्ञापन

बाइक रैली की शुरूआत जिला प्रभारी मंत्री संजय सिहं गंगवार ने जनप्रतिनिधियों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांधी प्रतिमा से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी प्रतिमा पर आकर संपन्न हुई। प्रभारी मंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते ह़ुए जनता के बीच जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने का आह्वान किया। रैली में भारत माता की जय वंदेमातरम के उद्घोष से आकाश गुंजयमान होता रहा। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. हरज्ञान सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर श्रमिकों, मजदूर, कारीगरों आदि ने बाइक रैली में भाग लिया है। इस दौरान मुख्य रूप से हसनपुर के विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, धनौरा विधायक राजीव तरारा, संजीव भाटी, पूरन सिंह सैनी, राकेश वर्मा, चंद्रभान भाटी, अभिनव कौशिक, मोमराज गुर्जर, अमित पाल, अंकित पवार, उपदेश गुर्जर, राजीव बजरंगी, अंकुर पूनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना के लिए पूजा अर्चना

गजरौला। भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी रविवार की सुबह इंद्रा चौक स्थित गंगा प्याऊ मंदिर में एकत्र हुए। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना की। इस दौरान कहा कि मोदी ने पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया है। वह आगे भी देश का मान सम्मान बढ़ाते रहें, इसके लिए भगवान से मोदी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, उत्तम सिंह प्रजापति, अंकुर नागर, मनमोहन सैन, ब्रजेश अग्रवाल, डॉ. राजीव शुक्ला, राजीव मित्तल, होशियार सिंह, डॉ. आशुतोश भूषण शर्मा, गुड्डू सिंह, संजय अग्रवाल, डॉ.सुमेर चंद्र, महिपाल चौहान, वीरेंद्र वर्मा, समरपाल आदि मौजूद रहे। उधर पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के आवास पर भी उनके समर्थकों ने प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed