{"_id":"60ea04248ebc3ec84762b889","slug":"bjp-workers-stopped-the-vehicle-of-the-observer-picketed-jpnagar-news-mbd395254924","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने प्रेक्षक के वाहन को रोका, धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने प्रेक्षक के वाहन को रोका, धरना
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए मतदान के दौरान बवाल के बाद तमाम भाजपाई सड़क पर उतर आए। हंगामा किया। मतदान का जायजा लेने जा रहे प्रेक्षक के वाहन को रोक लिया और नारेबाजी की। हरकत में आई पुलिस ने प्रेक्षक को सुरक्षा घेरे में ले लिया। इस बीच विधायक संगीता चौहान भी आ गईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मामले की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने हाईवे किनारे धरने पर बैठ गए। हालांकि थोड़ी देर बाद धरना खुद ही समाप्त कर दिया था।
राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक और सिडको के प्रबंध निदेशक शिव प्रसाद शनिवार को दोपहर लगभग 12.45 बजे पहुंचे। उनका वाहन ब्लॉक परिसर स्थित मतदान केंद्र में जाने के लिए हाईवे से उतरा। इस बीच भाजपाइयों ने वाहन को घेर लिया। बैरियर पर मौजूद पुलिस वाले हरकत में आए। पुलिस बल ने हटाने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता नहीं हटे। एक दरोगा ने माइक के हटने को कहा लेकिन कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। कुछ देर के अंतराल पर विधायक संगीता चौहान आ गईं। कार्यकर्ताओं ने मामले से अवगत कराया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने प्रेक्षक शिव प्रसाद के समक्ष पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं के एक समूह ने हाईवे किनारे धरना शुरू कर दिए। यह देख पुलिस और प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। लेकिन वरिष्ठ नेताओं के समझाने पर मान गए।
ब्लॉक कार्यालय के पीछे से आई पूर्व मंत्री की इनोवा कार
अमरोहा। दोपहर लगभग एक बजे भाजपाइयों ने हाईवे और अमरोहा रोड पर नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच बीडीसी सदस्यों को लेकर विधायक महबूब अली की इनोवा कार जामा मस्जिद इलाके में पहुंची। उसमें दो महिला बीडीसी सदस्य सवार थीं।