फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bjp vidhayak fraud case notice

धोखाधड़ी में तिंदवारी भाजपा विधायक के खिलाफ फिर गैरजमानती वारंट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
bjp vidhayak fraud case notice
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग में वार्डब्वाय की नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से ठगी करने के आरोप में न्यायालय ने बांदा जनपद के तिंदवारी विधानसभा से भाजपा विधायक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। साथ ही उनके खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

पीड़िता पक्ष के वकील मोहन सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बटवाल निवासी पुष्पा देवी ने न्यायालय में परिवाद केस दायर किया था। उनका आरोप है कि उसकी पारिवारिक स्थिति बेहद कमजोर है। उसकी शादी भी उसके चाचा बलराज सिंह ने कराई थी। शादी में तत्कालीन बसपा सरकार में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रहे बृजेश कुमार भी पहुंचे थे। बृजेश कुमार ने उनके चाचा बलराज सिंह को विश्वास में लेकर स्वास्थ्य विभाग में महिला वार्डब्वाय के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया और 13 सितंबर 2013 को तीन लाख रुपये ले लिए। बृजेश कुमार ने दो महीने के भीतर नौकरी लगवाने का दावा किया था। नौकरी आज तक नहीं लगवाई और न रुपये वापस किए। बृजेेश कुमार वर्तमान में बांदा जनपद के तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। परिवार केस एसीजेएम कोर्ट में विचाराधीन था। अब इस केस की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। मंगलवार को न्यायाधीश शंकरलाल ने सुनवाई की और इस मामले में भाजपा विधायक बृजेश निवासी मोहल्ला वृंदावन योजना-2 निकट दुर्गा मंदिर रायबरेली रोड लखनऊ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष को भी पत्र लिखा है। खास बात यह है कि इससे पहले भी गैरजमानती वारंट जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed