फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP's Rajiv Tarara, Mahendra Kharagvanshi, SP's Mehboob and Samarpal registered victory.

भाजपा के राजीव तरारा, महेंद्र खड़गवंशी, सपा के महबूब और समरपाल ने दर्ज की जीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:31 AM IST
विज्ञापन
BJP's Rajiv Tarara, Mahendra Kharagvanshi, SP's Mehboob and Samarpal registered victory.
BJP's Rajiv Tarara, Mahendra Kharagvanshi, SP's Mehboob and Samarpal registered victory. - फोटो : JPNAGAR
विधानसभा चुनाव में जिले की चार सीटों में दो भाजपा और दो समाजवादी पार्टी की झोली में गई। बसपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में मिली प्रचंड जीत पर जश्न मनाया। मतगणना स्थल पर ही विजेता प्रत्याशियों के समर्थन में नारे गूंज उठे। पुलिस-प्रशासन ने विजयी प्रत्याशियों को कड़ी सुरक्षा के बीच घर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। एक घंटे में ही रुझान आने शुरू हो गए। वर्ष 2017 की तरह प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा की सुनामी लहर जारी रही। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा हसनपुर, धनौरा और नौगांवा सादात की सीट जीतने में कामयाब रही थी। इस बार भाजपा को एक सीट नौगांवा सीट गंवानी पड़ी। वर्ष-2022 में चार सीटों में भाजपा के दो प्रत्याशियों ने एतिहासिक जीत दर्ज की। धनौरा सुरक्षित विस सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजीव तरारा 103054 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। राजीव तरारा ने सपा प्रत्याशी विवेक को 11425 मतों से हराकर करारी शिकस्त दी। विवेक सिंह को कुल 91629 मत प्राप्त हुए। वहीं, बसपा प्रत्याशी हरपाल सिंह 43974 मत प्राप्त कर तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन

हसनपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर को 22382 वोटों से हराकर विजयी हुए। भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कुल 120135 मत प्राप्त किए, जबकि मुखिया गुर्जर ने 97753 मत हासिल किए। वहीं, बसपा प्रत्याशी फिरेराम 36150 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। उधर, अमरोहा विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी महबूब अली ने भाजपा प्रत्याशी राम सिंह सैनी के मुकाबले शानदार जीत दर्ज की। महबूब अली को कुल 128735 मत प्राप्त हुए, जबकि राम सिंह सैनी को 57699 मत मिले। वहीं, बसपा के नावैद अयाज 34585 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। नौगावां सादात विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी समरपाल सिंह ने 6540 वोटों से भाजपा के देवेंद्र नागपाल को हराकर जीत हासिल की। समरपाल सिंह ने 108497 मत प्राप्त किए, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 101957 मत प्राप्त हुए। जबकि बसपा प्रत्याशी शादाब खां उर्फ टाटा 28688 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। चुनाव में जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को आरओ द्वारा जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। चारों प्रत्याशियों को कड़ी सुरक्षा में घर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed