{"_id":"658893f4ab17dfdeff042c97","slug":"bjp-members-welcomed-minister-of-state-for-energy-dr-somendra-tomar-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-10965-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भाजपाइयों ने किया ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ.सोमेंद्र तोमर का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भाजपाइयों ने किया ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ.सोमेंद्र तोमर का स्वागत
विज्ञापन
गजरौला। भाजपाइयों ने प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का ब्रजघाट पुल पर फूल माला पहना कर स्वागत किया। मंत्री ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने और प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की उपलब्धियां आम जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
रविवार को ऊर्जा राज्य मंत्री मुरादाबाद की तरफ जा रहे थे। जिसकी जानकारी होने पर भाजपाई एकत्र होकर पहुंच गए। उन्होंने फूल माला पहना कर मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से आने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने और प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों से खुश होकर जनता तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाएगी। इस मौके पर विचित्र भाटी, अंकुर नागर, डॉ. राजीव शुक्ला, नवीन गर्ग, अजय शर्मा, अमरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद