फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP made Lalit the candidate for the President of the District Panchayat

भाजपा ने ललित को बनाया जिला पंचायत के अध्यक्ष का प्रत्याशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
BJP made Lalit the candidate for the President of the District Panchayat
अमरोहा। भारतीय जनता पार्टी ने ललित तंवर को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। वह वार्ड संख्या 16 से निर्वाचित हुए हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मौखिक तौर पर सूचना दी है। छह सदस्यों के सहारे जिला पंचायत की कुर्सी पर काबिज होना चुनौती है। उनके पिता कंवर सिंह तंवर लोकसभा में अमरोहा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ललित तंवर के प्रत्याशी बनाए जाने के बारे में सूचना वॉयरल होने लगी। गुरुवार की सुबह लोगों ने भाजपा नेताओं से संपर्क साधा तो उन्होंने तस्दीक की। 34 वर्षीय ललित तंवर जिला पंचायत के वार्ड 16 से निर्वाचित हुए हैं। वह अपने पिता के राजनीतिक विरासत को संभालेंगे। जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल ने फोन पर बातचीत में कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे (क्षेत्रीय अध्यक्ष) पूछा, विज्ञप्ति जारी कर दी जाए। उन्होंने बताया कि कोई फोन करें तो बता दें।
विज्ञापन

आठ सदस्यों को जुटाना भाजपा के लिए चुनौती, बहुमत से आठ कदम दूर
अमरोहा। जिला पंचायत के 27 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के महज छह हैं। फिलहाल बहुमत से आठ कदम दूर हैं। ऐसे में जादुई आंकड़ा 14 को हासिल करना चुनौती बन गई है। क्योंकि प्रमुख दलों में शुमार सपा के आठ और बसपा के सात सदस्य चुने गए हैं। खास बात यह है कि सपा के बागी के तौर पर दो ने जीत हासिल किए हैं। वहीं चार सदस्य निर्दलीय हैं। ऐसे में सभी को जोड़ने के बाद भी बहुमत से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के सर्वाधिक आठ सदस्य
अमरोहा। जिला पंचायत के बोर्ड में सपा के सर्वाधिक आठ सदस्य हैं। लोक लेखा समिति के सभापति/विधायक महबूब अली के परिवार के दो लोग चुनाव में जीत हासिल किए हैं, जिनमें उनकी पत्नी और जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सकीना बेगम के अलावा उनके भतीजे नवाजिश अली शामिल हैं।

ललित तंवर को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने फोन पर जानकारी दी है। संगठन पूरी तरह तैयार है। मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। डॉ.ऋषिपाल नागर, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed