फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bjp leader speek

2024 तक हर घर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना लक्ष्य: स्वतंत्रदेव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
bjp leader speek
ब्रजघाट में जनपद की सीमा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत करते जिलाध्यक्ष - फोटो : GAJRAULA
अमरोहा/रजबपुर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का रजबपुर और जोया में भव्य स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने अपने सैकड़ों समर्थकों और साथियों के साथ उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत सभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

रजबपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर रसूलपुर गांव में पूर्व एमएलसी डा. हरि सिंह ढिल्लो ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ स्वंतत्र देव सिंह का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत सभा को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ कार्य किया है। सरकार ने गरीबों को आवास, पांच लाख तक इलाज, गांव गांव बिजली पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। सरकार का अगला लक्ष्य 2024 तक हर घर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों मे 24 घंटे बिजली सुचारु करने का संकल्प भी भाजपा सरकार ने लिया है। वहीं युद्धवीर सिंह ने भी समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। जोया में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम सिंह सैनी ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया। इस दौरान अश्वनी त्यागी, ओमप्रकाश गोला, प्रदीप चौधरी, बिजेंद्र चौधरी, पीयूष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed