फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP is a party based on organization: Dr. Pramod Jakhar

संगठन पर आधारित पार्टी है भाजपा: डा. प्रमोद जाखड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP is a party based on organization: Dr. Pramod Jakhar
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन पांच सत्रों में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि डॉ प्रमोद जाखड़ कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य दलों की तरह नहीं है। यह संगठन आधारित पार्टी है। इसमें संगठन का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष से लेकर नगर अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष इसी तरह से सभी प्रकोष्ठ प्रकल्प आदि का चुनाव भी पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से होता है। भाजपा दुनिया के सबसे बड़े दल के रूप में है। मुख्य वक्ता एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्वप्न था कि देश के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार उसे पूर्ण कर रही है। तीसरे सत्र के मुख्य अतिथि एमएलसी सत्यपाल सैनी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए भाजपा सरकार कार्य कर रही है। प्रमोद अट्टा ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को अनुशासित बनाना है। कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। पांचवें सत्र में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता अविनाश त्यागी ने कहा कि हमारी पार्टी विकास के सभी रिकॉर्ड बनाए हैद्य उन्होंने कहा कि मोदी योगी सरकार में हर तरफ विकास किया है। जिला अध्यक्ष डॉ ऋषि पाल नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, धनौरा विधायक राजीव तरारा, जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, जिला उपाध्यक्ष राजपाल सैनी, राकेश वर्मा, चंद्रभान भाटी, पूरन सिंह सैनी, पूव जिला महामंत्री सतीश अग्रवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा शर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष शुभम चौधरी, सुधीर चौहान, राजीव चौहान, हरिओम, सुरमित गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed