फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP in two seats, SP in Joya and alliance occupied chair in Mandi Dhanaura

जोया में जुल्फिकार, धनौरा में आशा, गजरौला में मीनाक्षी, हसनपुर में ममता और गंगेश्वरी में राजेंद्र जीते

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
BJP in two seats, SP in Joya and alliance occupied chair in Mandi Dhanaura
अमरोहा। ब्लॉक प्रमुख का बहुप्रतीक्षित चुनाव का परिणाम शनिवार को घोषित हो गया, जिसमें जोया में जुल्फिकार अली और धनौरा में आशा चंद्रा को जीत हासिल हुई। इसके अलावा गजरौला में मीनाक्षी चौधरी और हसनपुर में ममता को कामयाबी मिली। वहीं गंगेश्वरी में राजेंद्र खड़गवंशी ब्लॉक प्रमुख चुने गए। प्रमाण पत्र मिलने के बाद समर्थकों ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

जिले के पांच ब्लॉक कार्यालयों में शनिवार को सुबह लगभग 10 बजे से गहमागहमी शुरू हो गई। बीडीसी सदस्य अपने प्रमाण पत्र और पहचान पत्र के साथ ब्लॉक कार्यालय के पास आने लगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। बीडीसी सदस्यों ने कतार में खड़े होकर मतदान किया। कई जगहों पर बीडीसी सदस्यों को वोट के लिए इंतजार करना पड़ा। मतदान का यह सिलसिला दोपहर तीन बजे तक चलता रहा। इसके बाद मतगणना शुरु हुई। लगभग 15 मिनट के बाद परिणाम आने शुरू हो गए। सबसे पहले जोया में ब्लॉक प्रमुख पद के मतों की गिनती पूरी हुई। सपा समर्थित जुल्फिकार अली निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं धनौरा में मतगणना के बाद सपा और रालोद समर्थित आशा चंद्रा को ब्लॉक प्रमुख चुना गया। इसके साथ ही हसनपुर में निर्दलीय ममता ने जीत का परचम लहराया। गंगेश्वरी में राजेंद्र खड़गवंशी को जीत हासिल हुई। गजरौला में मीनाक्षी चौधरी को ब्लॉक प्रमुख चुना गया।
विज्ञापन

गंगेश्वरी-गजरौला और अमरोहा में भाजपा, जोया में सपा, हसनपुर में निर्दलीय, धनौरा में गठबंधन प्रत्याशी जीते
अमरोहा। जिले के छह ब्लॉक प्रमुखों के राजनीतिक संबद्धता का आकलन करें तो भाजपा के तीन लोग निर्वाचित हुए हैं। गंगेश्वरी में भाजपा के राजेंद्र खड़गवंशी और गजरौला में मीनाक्षी चौधरी शामिल हैं। वहीं हसनपुर में निर्दलीय ममता ने जीत का झंडा बुलंद किया है। जोया में सपा के जुल्फिकार अली और धनौरा में सपा-रालोद की आशा चंद्रा को जीत मिली है। इसके अलावा अमरोहा में भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा था। यहां पर भाजपा के शिक्षक एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के भतीजे गुरेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार चौथी बार ब्लॉक प्रमुख बने जुल्फिकार
जोया। सपा समर्थित जुल्फिकार अली लगातार चौथी बार ब्लॉक प्रमुख चुने गए हैं। वह 2005 से ब्लॉक प्रमुख हैं। शनिवार को निर्वाचन के बाद चौथी बार ब्लॉक प्रमुख चुनने का खिताब हासिल किया।

गुरेंद्र को दूसरे दिन मिला प्रमाण पत्र
अमरोहा। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने शनिवार को सुबह में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह को प्रमाण पत्र दिया। दरअसल निर्विरोध निर्वाचन का एलान शुक्रवार को हो गया था लेकिन कुछ वजहों से प्रमाण पत्र नहीं ले सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed