फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bjp

ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ डिडौली कोतवाली पर प्रदर्शन

Tue, 12 Jul 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Tue, 12 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
bjp
थाना धनौरा के बाहर प्रदर्शन के बाद एसओ को ज्ञापन सौंपते भाजपाई।

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार की ध्‍वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाते हुए डिडौली कोतवाली में प्रदर्शन किया। सपा सरकार के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाए। 

 भाजपाइयों ने प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डिडौली को सौंपा। राज्यपाल से जवाहर कांड, मथुरा कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की। साथ ही सपा सरकार को बर्खास्त करने की आवाज भी उठाई। 
विज्ञापन


भाजपाइयों ने पार्टी हाईकमान के आदेश पर ध्‍वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ जिले के सभी थानों पर प्रदर्शन करने का कार्यक्रम चलाया है। इसी क्रम में सोमवार को डिडौली मंडल अध्यक्ष वीर सिंह कश्यप के नेतृत्व में भाजपाइयों ने डिडौली कोतवाली में प्रदर्शन किया। सपा सरकार के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाए। भाजपाइयों ने कहा कि उत्तर प्रदेेश में लूट, डकैती, हत्याएं, बलात्कार की घटनाएं दिनों दिन तेजी से बढ़ रही हैं। लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। जो जनता की सुरक्षा में लगे पुलिस वाले वह भी लुटेरों का शिकार हो रहे हैं। गोकशी, पेड़ों का अवैध कटान धड़ल्ले से हो रहा है। रोक के बावजूद धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सरकार में वर्ग विशेष के लोगों का ख्याल रखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में विकास नाम की कोई व्यवस्था नहीं है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। वर्तमान सरकार में गुंडों द्वारा यूपी में पुलिस पर 1306 हमले हुए हैं। भाजपाइयों ने कानून व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर प्रभारी निरीक्षक डिडौली कोतवाली को ज्ञापन सौंपा। एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, राम सिंह सैनी, नईम अहमद, मुशाहिद हुसैन तुर्क, मुस्तकीम, करतार सिंह, फैजान, सुभाष सैनी, रमेश गुप्ता, मनोज, अनिल कुमार गुप्ता, डा. देवेंद्र सिंह, अंकुश चौधरी, अमनदीप सिंह, विनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed