फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP has given a lot of political power to the Jat community: Bhupendra

भाजपा ने जाट समाज को राजनैतिक रूप से बहुत ताकत दी है : भूपेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
BJP has given a lot of political power to the Jat community: Bhupendra
पंचायत राज मंत्री भूपेंद्र सिंह जाट समाज की बैठक में बोलते हुए - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा(अमरोहा)। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा ने जाट समाज को राजनैतिक रूप से बहुत ताकत व सम्मान दिया है। वह रविवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य सेवा सिंह के निवास पर जाट समाज के लोगों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को लेकर दिए गए बयान पर भी अपनी सफाई पेश की और कहा कि चौधरी चरण सिंह के देश महान नेता थे और किसानों के मसीहा थे।
विज्ञापन

पंचायत राज मंत्री ने चौधरी चरण सिंह को लेकर दिए बयान पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनके मन में चौधरी चरण सिंह के लिए बहुत सम्मान है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा चरण सिंह के लिए दिए बयान को गलत अर्थ में पेश किया गया है। उन्होंने जाट समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा ने जाट समाज को राजनैतिक रूप से बहुत ताकत दी है। यदि जाट समाज के लोगों ने अपने ही लोगों का विरोध किया तो उनकी राजनैतिक ताकत कम हो जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों पर कहा कि सरकार किसानों की आय को बढ़ाना चाहती है। खेती को रोजगार से जोड़ने के लिए कानून लागू किए गए हैं। इस मौके पर एमएलसी डा. हरिसिंह ढिल्लो, सेवा सिंह, गुरेंद्र सिंह, डा. सिद्घराज सिंह, चरन सिंह, जनम सिंह, महेश सिंह, कुलदीप सिंह, डब्बू फौजी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed