फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bjp district jiladhyaksh

बृजेश ने तय किया कार्यकर्ता से जिलाध्यक्ष का सफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
bjp district jiladhyaksh
अमरोहा। रामनगर के रहने वाले बृजेश चौधरी को भाजपा ने जिलाध्यक्ष बनाया है। वर्ष 1999 से संगठन की राजनीति में कदम रखा। जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में बृजेश भी शामिल हैं। बकौल बृजेश, दल के पुराने लोगों को सम्मान मिलेगा। नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

शहर के जेएस हिंदू कॉलेज से एमए राजनीति विज्ञान की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बृजेश भाजपा की नीतियों से लोगों को जोड़ने का काम किए हैं। बृजेश बचपन से आरएसएस की शाखाओं में जाते रहे हैं। वह शुरू से ही संघ से जुड़े रहे हैं। सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री बने। इसके बाद 2002 में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष के अलावा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे हैं। पंचायत राज प्रकोष्ठ के प्रदेश के सह संयोजक भी रह चुके हैं। इसके साथ ही दो जिलाध्यक्षों की कमेटी में महामंत्री भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह जिला महामंत्री थे।
विज्ञापन

स्वागत के साथ फूलमाला पहनाया
अमरोहा। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी के जोया रोड के आरजू इन्क्लेव स्थित आवास में सोमवार को लोगों ने पहुुंचकर बधाई दी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गोला, विधायक राजीव तरारा, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, पूर्व एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, गिरीश त्यागी, मोमराज गुर्जर, राम सिंह सैनी, अभिनव कौशिक, राजेश सैनी, पुष्पेेंद्र राना, विजय पांडेय, उत्तम प्रजापति, वीरेंद्र सिंह, धीरज खुराना, भूप सिंह, राम सिंह सैनी, युद्धवीर सिंह, मयंक अग्रवाल, शरद गर्ग, पूरन सैनी, महेंद्र प्रजापति आदि ने बधाई दी है। इसके पहले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उनके योगदान पर चर्चा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed