फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP block pramukh's photo with Akhilesh goes viral

Amroha News: भाजपा ब्लॉक प्रमुख का अखिलेश के साथ फोटो वायरल

Tue, 05 Aug 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 05 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
BJP block pramukh's photo with Akhilesh goes viral
हसनपुर (अमरोहा)। भाजपा के गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी का सोशल मीडिया पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल हो रहा है। राजेंद्र खड़गवंशी भाजपा के हसनपुर विधायक महेंद्र खड़गवंशी के छोटे भाई हैं, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ, जिसमें गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ खड़े दिखाई दे हैं। फोटो में उनके साथ हसनपुर ब्लॉक क्षेत्र के हैबतपुर बंजारा के रहने वाले सपा नेता नसीम अहमद भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। फोटो वायरल होने के बाद हसनपुर विधानसभा की राजनीति गरमा गई है। वहीं आने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर दो सगे भाइयों के आमने सामने आने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। वहीं ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी का कहना है कि यह फोटो पुराना है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान हुई वार्ता के दौरान का फोटो है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह भाजपा के सच्चे सिपाही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed