फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP Announces Amroha District Executive Committee; Responsibilities Assigned to Several New Faces

Amroha News: भाजपा ने अमरोहा जिला कार्यसमिति की घोषणा, कई नए चेहरों को जिम्मेदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
BJP Announces Amroha District Executive Committee; Responsibilities Assigned to Several New Faces
अमरोहा। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम क्षेत्र के अंतर्गत अमरोहा जिले की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद बृहस्पतिवार की देर रात जारी की गई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई नए और पुराने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उधर, पदों की दौड़ में लगे कई कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया। विधायक राजीव तरारा ने नई जिला कार्यसमिति को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

घोषित कार्यसमिति में अभिनव कौशिक, कपिल उर्फ मयंक अग्रवाल, ईश्वर चंद्र गुर्जर, सुधीर चौहान, शुभम चौधरी, सत्यवीर जाटव, अतुल चौधरी और हिमांशु त्यागी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। शुभम चौधरी पहले भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे। वहीं भूपसिंह बेनीवाल, प्रेमसिंह सैनी और राजीव चौहान को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला मंत्रियों में धर्मेंद्र चौहान, शुभम जालान, अनुज चौधरी, गौरव गुर्जर, जगत सिंह सैनी, राजीव अग्रवाल, विकास बाबू प्रजापति और पवनीत दिवाकर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर अंशू अग्रवाल को नियुक्त किया गया है, जबकि नरेंद्र धारीवाल व जयवती पाल को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यालय व्यवस्था में तिलक राज चौहान को जिला कार्यालय मंत्री और शुगंध शर्मा और आशू विश्वकर्मा को कार्यालय सह मंत्री नियुक्त किया गया है। मीडिया और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी भी तय की गई है। सुनील गुप्ता को जिला मीडिया प्रभारी, विशाल देव वाल्मीकि और रवि कश्यप को मीडिया सह-प्रभारी बनाया गया है। सोशल मीडिया संयोजक के रूप में वीर सिंह सैनी तथा सह संयोजक के रूप में सुनील प्रजापति और हेमराज सैनी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटी संयोजक मनीष दक्ष और सह संयोजक वासु वाल्मीकि व राजीव उपाध्याय बनाए गए हैं। इसके अलावा कार्यसमिति में कई सदस्यों को भी शामिल किया गया है, जिनमें कृष्ण कुमार शर्मा, मोनू यादव, सीमा रायजादा, मनोज वर्मा, हेमलता शर्मा, सुरेश चंद्र, मानवी त्यागी, संदीप कुमार, सोनिया प्रजापति, गौरव चौधरी, आदित्य त्यागी, शिवम शर्मा, अरुण रस्तोगी, गौरव अग्रवाल, रामनिवास गोला, योगेश देवी, उषा शर्मा, कैलाश त्यागी, चंद्रभान भाटी, राकेश वर्मा, अनुज औलख, सुमन सैनी शर्मा, मनोज चौहान, राजपाल सैनी और हरीशवीर सिंह शामिल हैं। जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी ने कहा कि नई कार्यसमिति संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed