फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bjp,amroha,raily

‘बेटी के सम्मान में’, भाजपाई उतरे मैदान में

Sun, 24 Jul 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 24 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
bjp,amroha,raily
अमरोहा कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देकर आते भाजपाई - फोटो : amar ujala
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह की पत्नी, बहन, बेटी और माता के अपमान से भाजपा के तेवर तल्ख हो गए हैं। गुस्साए भाजपाइयों ने बसपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सांसद कंवर सिंह तंवर की अगुवाई में सैकड़ों भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर इस अपमान के विरोध में प्रदर्शन करते हुए रोष प्रकट किया।
विज्ञापन


डीएम के चैंबर में भी भाजपाइयों के तेवर तल्ख रहे, नसीमुद्दीन के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाए। भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत अनर्गल बयानबाजी करने वाले बसपा नेताओं को गिरफ्तार करने की प्रदेश सरकार से मांग की। साथ ही नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पार्टी से निष्कासित करने की आवाज भी उठाई।
विज्ञापन


शनिवार को सांसद कंवर सिंह तंवर की अगुवाई में सैकड़ों भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। गुस्साए भाजपाई बोले नारी शक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं की किया जाएगा। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर नसीमुद्दीन सिद्दीकी व अनर्गल बयानबाजी करने वाले बसपा नेताओं को गिरफ्तार करने की मांग प्रदेश सरकार से की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाइयों ने मांग की नसीमुद्दीन सिद्दीकी की राज्य की विधानसभा से सदस्यता समाप्त की जाए। पार्टी से निष्कासित किया जाए। बसपा सुप्रीमो मायावती नारी सम्मान में माफी मांगे व राज्यसभा से भी त्याग पत्र दें। इसकी मांग की।


प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष ऋषिपाल नागर, राकेश वर्मा, हरि सिंह ढिल्लो, राम सिंह सैनी, विजय पांडेय, अतुल जैैन, डा. हरपाल सिंह, डा. देवेंद्र मलिक, सतेंद्र चौहान, वीरेंद्र सिंह, नईम अहमद, मुसाहिद तुर्म, विजयवीर सिंह, पूरन सिंह  सैनी, मुकेश सक्सेना, मदन पाल चौहान, विजय पंवार, शरद गर्ग समेत काफी  संख्या में भाजपाई   मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed