फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   birth day of mayawati celebrated

मायावती का जन्मदिन सादगी के साथ मना, दीघार्यु की कामना, जरुरतमंदों को कंबल बांटें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
birth day of mayawati celebrated
अमरोहा। बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन शुक्रवार को सादगी से मनाया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। उनके कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान किया। उनके दीर्घायु की कामना की गई। इसके अलावा जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा गया।
विज्ञापन

सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती सामाजिक परिवर्तन की महानायक हैं। समाज के वंचित तबकों के लिए मसीहा हैं। मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में कानून व्यवस्था मजबूत रही। कोई भी शासनकाल में कानून से बड़ा नहीं था। संविधान के अनुरूप शासन को चलाईं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनविरोधी नीतियों को बढ़ावा दे रही हैं। कृषि कानूनों से किसानों का नुकसान होगा लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं है। वह शहर के बाईपास स्थित मैरेज हॉल में बसपा मुखिया के 65 वें जन्मदिवस को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में संबोधित कर रहे थे। बसपा सांसद दानिश अली ने कहा कि सरकार किसान विरोधी कानूनों को वापस लें ताकि किसानों की चिंताएं खत्म हो सके। मुख्य सेक्टर प्रभारी अखिलेश हितैषी ने कहा कि बसपा के मिशन के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने बहुत काम किए हैं। समाज के वंचित तबकों को उनका हक दिलाया। जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता बसपा सुप्रीमो मायावती की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। कार्यक्रम को फुरकान अहमद, देवेंद्र पाल, राम अवतार सिंह, शंकर सिंह, अजब सिंह, टेक चंद सैनी, वहाब सैफी, जाफर मलिक, नौशाद अली, देवेंद्र कश्यप आदि ने संबोधित किया। इस दौरान नासिर फारुक, धर्मेंद्र सिंह, योगेश सैनी, आदेश कुमार, ओमकार सिंह, नूर अब्बास राणा, बदन सिंह, विजय पाल सिंह, जनम सिंह, नरेंद्र सिंह, महेश सागर आदि रहे।
विज्ञापन

उधर बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने विकास भवन परिसर में गरीबों के बीच कंबल बांटे । पार्टी सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर समर्थकों ने रक्तदान किया। उन्होंने मायावती को सामाजिक परिवर्तन का अग्रदूत बताया। बसपा नेता फुरकान अहमद ने जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा। कहा कि लोगों की सेवा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed