{"_id":"67c21797ab4e2f0fcf0fbae0","slug":"bike-riding-woman-dies-husband-and-daughter-injured-in-collision-with-unknown-vehicle-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-135249-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति व बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति व बेटी घायल
Sat, 01 Mar 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
बुरावली (अमरोहा)। रहरा हसनपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि बेटी और पति घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।
बताते हैं कि रहरा थाना क्षेत्र के गांव नयागांव तरौली निवासी किसान ऋषिदेव शुक्रवार रात करीब 8 बजे अपनी पत्नी निशा और बेटी दीक्षा के साथ बाइक पर सवार होकर हसनपुर से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। हसनपुर रहरा मार्ग पर गांव मटीपुरा के नजदीक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में निशा की मौके पर मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। दीक्षा पूरी तरह से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।