{"_id":"623875ca116a34400f02ba5c","slug":"bike-riding-student-returning-after-celebrating-birthday-dies-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार छात्र की सड़क हादसे में मौत, भाई-बहनोई की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार छात्र की सड़क हादसे में मौत, भाई-बहनोई की हालत नाजुक
Mon, 21 Mar 2022 06:27 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांवा सादात (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांवा सादात (अमरोहा)
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 21 Mar 2022 06:27 PM IST
सार
मामले को लेकर थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि रविवार की शाम आलोक अपने भाई प्रिंस और बहनोई अमरजीत के साथ अमरोहा आया था। यहां तीनों एक रिश्तेदारी में आयोजित जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होकर करीब सात बजे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस बछरायूं लौट रहे थे। रास्ते में धनौरा रोड स्थित पंजू सराय गांव के सामने अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत दो की हालत गंभीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार छात्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई और बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
हादसा रविवार की रात नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में धनौरा रोड पर हुआ। जिसमें बछरायूं के मोहल्ला बगावत निवासी बबली सिंह के दूसरे नंबर के बेटे आलोक(16) की मौत हो गई। आलोक कक्षा 10 में पढ़ता था। 24 मार्च को उसका पेपर भी था। हादसे में उसका भाई प्रिंस और बहनोई अमरजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल साले-बहनोई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही छात्र के परिजन मौके पर आ गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को आलोक अपने भाई प्रिंस और बहनोई अमरजीत निवासी नंदपुर बीटा जनपद संभल के साथ अमरोहा आया था। यहां ये लोग एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में धनौरा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से आलोक की मौत हो गई, जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन