फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike riding PRD jawan coming on duty died due to vehicle collision

अमरोहा: ड्यूटी पर आ रहे बाइक सवार पीआरडी जवान की वाहन की टक्कर से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bike riding PRD jawan coming on duty died due to vehicle collision
गजरौला (अमरोहा)। ड्यूटी पर आ रहे बाइक सवार पीआरडी जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। पीआरडी जवान बछरायूं थाना क्षेत्र के शरीफपुर शुमाली निवासी सुंदर पुत्र शेर सिंह है। उसे सिहाली गौसाईं के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव शरीफपुर शुमाली निवासी शेर सिंह किसान हैं। उनका 35 वर्षीय बेटा सुंदर सिंह पीआरडी का जवान था। इस समय उसकी ड्यूटी गजरौला थाना क्षेत्र में चल रही थी। वह सोमवार की रात बाइक पर सवार होकर ड्यूटी करने आ रहा था। चकनवाला मार्ग पर सिहाली गौसाईं के निकट पहुंचा था। इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सुंदर सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घायल सुंदर सिंह को सीएचसी लेकर आई। जहां पर देखते ही चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके परिजनों को हादसे में मौत की सूचना दी। परिजन सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पीआरडी जवान की मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed