फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike-riding mother-daughter tramps, mother's death, daughter Gambhir

Amroha News: बाइक सवार मां-बेटी को ट्रक ने रौंदा, मां की मौत, बेटी गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding mother-daughter tramps, mother's death, daughter Gambhir
नौगांवा सादात(अमरोहा)। तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने बाइक सवार मां-बेटी को रौंद दिया। हादसे में उर्मिला (35) की मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी न्यासा घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मृतक उर्मिला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव गुलड़िया के रहने वाले योगेश कुमार की पत्नी थी। योगेश कुमार की ससुराल मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के कंजरबसेड़ा की है। शुक्रवार को योगेश कुमार की पत्नी उर्मिला व बेटी न्यासा बाइक पर सवार होकर कंजर बसेड़ा गई थीं। शाम को दोनों मां-बेटी वापस घर लौट रही थीं। इस दौरान बेटी न्यासा बाइक चला रही थी, जबकि मां पीछे बैठी थीं। न्यासा ने हेलमेट लगा रखा था। जैसे ही उनकी बाइक नौगावां सादात थानाक्षेत्र में अमरोहा-मंडी धनौरा मार्ग पर गांव मूंढा मुकारी पहुंची तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उर्मिला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी न्यासा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल न्यासा को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed