फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike riding miscreants fled after taking money from the shop

Amroha News: दुकान से पैसे लेकर भाग गए बाइक सवार बदमाश

Tue, 08 Aug 2023 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 08 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants fled after taking money from the shop
हसपनपुर(अमरोहा)। रहरा के वार्ड 13 निवासी सभासद सुभम अग्रवाल की दुकान से दो बाइक सवार युवक रुपयों से भरा गल्ला चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। आसपास की दुकानों के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

नगर के रहरा रोड पर वार्ड नंबर 13 के सभासद शुभम अग्रवाल की गल्ला की दुकान है। दुकान पर शुभम अग्रवाल के पिता रघुनंदन अग्रवाल अक्सर बैठते हैं। सोमवार शाम को रघुनंदन अग्रवाल लघुशंका के लिए दुकान से बाहर चले गए। इसी बीच चोरों ने दुकान को निशाना बना लिया। दुकान में घुसकर रुपयों का गल्ला चोरी कर लिया। जब रघुनंदन वापस लौटकर दुकान पर पहुंचे गल्ला दुकान से गायब था। आसपास तलाश किया पता चला कि दो युवक गल्ले को ले गए है। उनका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। घटना की जांच पड़ताल की गई। पीड़ित रघुनंदन अग्रवाल ने बताया कि चोरी हुए गले में लगभग 40 हजार रुपयों की नकदी थी। मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मुकेश गोयल एवं व्यापारी नेता संदीप गुप्ता पहुंच गए। उन्होंने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए जल्द ही घटना का खुलासा करने की गांग की। पुलिस दुकान के आसपास लगे लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि चोरी के मामले की जांच चल रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed