फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike riding laborer dies in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bike riding laborer dies in road accident
रहरा मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव चकफेरी निवासी तेजपाल सिंह पुत्र जगदीश सिंह(35) मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव चक की मडैया में अपने एक रिश्तेदार के घर गया था। रात 11:30 बजे वह बाइक से गांव लौट रहा था। हसनपुर-रहरा मार्ग पर गांव डगरोली में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक मजदूरी करता था। बीते दो दिसंबर को मृतक ने तीसरी शादी की थी। इससे पूर्व की दो पत्नियां से उसका अलगाव हो गया था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed