फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike -riding brother -in -law dies, brother -in -law injured due to truck collision

Amroha News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
Bike -riding brother -in -law dies, brother -in -law injured due to truck collision
गजरौला (अमरोहा)। मोहम्मदाबाद के पास हाईवे पर बुधवार रात ट्रक ने आगे चल रही बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार सैदनगली क्षेत्र के गांव ढक्का निवासी रईस अहमद (45) की मौत हो गई, जबकि उनका साला घायल हो गया। कारपेंटर रईस अहमद और उनका साला दिल्ली से घर लौट रहे थे। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ढक्का निवासी अमीर बख्श के बेटे रईस अहमद कारपेंटर थे। वह हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कलां निवासी अपने साले नौशाद के साथ दिल्ली में काम करते थे। बुधवार रात दोनों बाइक से घर आ रहे थे। रईस अहमद बाइक चला रहे थे। बुधवार रात करीब नौ बजे वह मोहम्मदाबाद के पास पहुंचे थे। इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रईस अहमद व नौशाद घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। घायलों को तुरंत सीएचसी में लाया गया, जहां रईस अहमद को मृत घोषित कर दिया। नौशाद की हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत का मामला सामने आया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article