फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike rider returning from Tigri fair dies in an accident

Amroha News: तिगरी मेले से लौट रहे बाइक सवार की हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Bike rider returning from Tigri fair dies in an accident
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेले से लौट रहे रजबपुर क्षेत्र के वजीरपुर आगापुर गांव निवासी योगेंद्र (24) की हादसे में मौत हो गई। बाइक डिवाइडर से टकरा जाने के कारण वह घायल हो गया था। सीएचसी से रेफर करने के बाद जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया। दोपहर बाद युवक की पहचान हो सकी।
सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे तिगरी चेक पोस्ट के पास बाइक सवार युवक के डिवाइडर से टकरा जाने की सूचना मिली। पुलिस पहुंचने से पहले ही राहगीर घायल को सीएचसी में ले गए। मौके पर उसकी बाइक पड़ी मिली। जिससे लग रहा था कि बाइक डिवाइडर से टकराई है। घायल की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। दोपहर बाद उसकी पहचान रजबपुर थाना क्षेत्र के आगापुर वजीरपुर निवासी योगेंद्र पुत्र मंगल सिंह के रूप में की गई। उसके परिजनों ने बताया कि योगेंद्र अपने दोस्तों के साथ तिगरी गंगा मेला देखने गया था। हादसे के बाद उसके दोस्त गायब हो गए। परिजनों की मांग पर पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव ले गए।
विज्ञापन

परिजनों की मांग पर पैनल से कराया अग्निवीर का पोस्टमार्टम
गजरौला। सोमवार रात हादसे का शिकार हुए रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव पीपली मेकचंद निवासी अग्निवीर संजय के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बेटे की हत्या होने का शक जताया था। कहा कि संजय कुमार के साथ जो दोस्त थे, उनमें एक के पिता ने कई साल पूर्व इसी तरह हादसे में एक शख्स को मार डाला। संजय कुमार के परिजनों की मांग पर पुलिस ने पैनल से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसकी मौत दुर्घटना में आई चोटों के कारण हुई है। इस कारण किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेत से सबमर्सिबल का सामान चोरी
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव नौनेर निवासी नाजिम किसान हैं। उनके खेत में सिंचाई के लिए सबमर्सिबल लगा है। रात चोरों ने किसी समय सबमर्सिबल के तार और बिजली के अन्य उपकरण चोरी कर लिए। सुबह वह खेत पर गए तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने करीब 70 हजार रुपये का नुकसान बताया है। पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed