फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike rider laborer dies after being hit by tractor-trolley

Amroha News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर बाइक सवार मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bike rider laborer dies after being hit by tractor-trolley
बुरावली (अमरोहा)। रहरा हसनपुर मार्ग पर नेहरू स्मारक इंटर काॅलेज के सामने ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली निवासी नीटू मजदूरी करता था। उसकी डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। शनिवार दोपहर को नीटू पत्नी को बाइक से गजरौला रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। पत्नी को ट्रेन में बैठाने के बाद वह बाइक लेकर वापस अपने गांव जा रहा था। हसनपुर रहरा मार्ग पर अवध फार्म के सामने ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


हाईवे पर चलती कार में टाटा मैजिक घुसने के मामले में केस दर्ज

गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर चलती कार में पीछे से टाटा मैजिक घुस जाने और कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उसमें सवार मां-बेटे व चालक के घायल हो जाने के मामले में टाटा मैजिक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार चालक शेर सिंह निवासी पलवल हरियाणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा है कि वह शुक्रवार को कार लेकर उत्तराखंड से दिल्ली जा रहा था। कार में दानिश व उनकी माता सईदन अब्बास निवासी स्वामी नगर दिल्ली सवार थे। पीछे से कार में टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी थी। जिससे शेर सिंह, दानिश व सईदन अब्बास घायल हो गए थे। घायलों को गजरौला सीएचसी में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने शेर सिंह की तहरीर पर टाटा मैजिक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article