फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike rider fish seller died due to tempo collision, four injured

टेंपो की टक्कर से बाइक सवार मछली विक्रेता की मौत, चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bike rider fish seller died due to tempo collision, four injured
हसनपुर। रहरा मार्ग पर गांव कुटी दौलतपुर के नजदीक टेंपो और बाइक की टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। जबकि बाइक सवार मछली विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बताते हैं कि रहरा थाना क्षेत्र के गांव पथरा निवासी जीशान (20) पुत्र इदरीस निवासी गांव पथरा थाना रहरा गांव में मछली बेचने का काम करता है। शुक्रवार सुबह को बाइक पर सवार होकर अपने गांव से मछली लेकर वापस लौट रहा था। हसनपुर रहरा मार्ग पर गांव कुटी दौलतपुर के नजदीक सामने से आ रहे टेंपो से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार जीशान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टेंपो सवार चालक गंगवार निवासी इस्लामुद्दीन और गांव दौलतपुर निवासी अजयपाल व उसका बेटा अरुण घायल हो गए। इनके अलावा दो अन्य लोगों को भी मामूली रूप से चोट आई है।
विज्ञापन

हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी सीएससी पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और घायलों का हालचाल जाना। परिजनों को हर संभव आर्थिक मदद कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की सूचना से युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। वहीं घायलों उपचार कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed