{"_id":"68780f70014f51c640067f33","slug":"bike-rider-dies-in-vehicle-collision-friend-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-143877-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल
Thu, 17 Jul 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
उझारी (अमरोहा)।
हसनपुर-संभल मार्ग पर बुधवार शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में सैदनगली के कुरेशियान निवासी मोहम्मद आलम (24) की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया।
बुधवार शाम को यह हादसा उझारी के मोहल्ला सलीम नगर के पास हुआ। सैदनगली की ओर से हसनपुर की दिशा में जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार अनस और आलम सड़क पर गिर गए। हादसे में आलम की मौत हो गई जबकि घायल अनस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मोहम्मद आलम पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था और बागबानी का कार्य करता था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक व्याप्त है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।