{"_id":"670717084d1187fb9f086574","slug":"bike-rider-dies-in-collision-with-pickup-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-127294-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गांव कपसुवा निवासी अवनीश कुमार (27) की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव कपसुवा निवासी अवनीश कुमार एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह बुधवार शाम करीब पांच बजे गजरौला की ओर से बाइक से घर जा रहा था। तहसील से आगे चांदपुर ओर से आ रही पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में अवनीश की ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भागने लगा। लोगों ने पीछा कर गांव कुम्हारपुरा के पास उसे पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पुलिस ने पिकअप और उसके चालक को कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।