फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike rider dies in accident, happiness vanishes

Amroha News: हादसे में बाइक सवार की मौत, काफूर हुईं खुशियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident, happiness vanishes
हसनपुर(अमरोहा)। होली के त्योहार पर सड़क हादसे में बाइक सवार हसनपुर निवासी जबर सिंह प्रजापति (40) की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और होली की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि जबर सिंह ने हेलमेट पहना होता तो उनकी जान बच सकती थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक जबर सिंह प्रजापति हसनपुर के मोहल्ला होलीवाला के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की शाम जबर सिंह किसी काम से बाइक से बाईपास की ओर जा रहे थे। ताज गार्डन के निकट उनकी बाइक की टक्कर एक ई-रिक्शा से हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि जबर सिंह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। त्योहार की तैयारियों में जुटे परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में जहां रंग और गुलाल से होली खेलने की तैयारी थी, वहां सन्नाटा पसर गया। मृतक अपने पीछे पत्नी ओमवती, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। जबर सिंह प्रजापति मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed