फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike rider dies due to Tata Magic collision

Amroha News: टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to Tata Magic collision
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

सुहागिनों के लिए अति विशेष हरियाली तीज पर हसनपुर मार्ग स्थित डेयरी के सामने मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव मुकारमपुर निवासी बाइक सवार हेम सिंह पुत्र तेजपाल सिंह की टाटा मैक्स की टक्कर से मौत हो गई। घायल हो जाने पर उसे निजी अस्पताल के बाद मेरठ ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

हेम सिंह (30) के परिजनों ने बताया कि बाढ़ के चलते शुक्रवार को हेम सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली में अनाज, कपड़े, चारपाई, पशु आदि लादे और उनको हसनपुर क्षेत्र के गांव मछरई में रिश्तेदार में छोड़ दिया। जहां से वह शनिवार सुबह 11 बजे बाइक से गजरौला की तरफ जा रहा था। वह डेयरी के निकट पहुंचा था। इस बीच आई तेज रफ्तार टाटा मैक्स ने बाइक को टक्कर मार दी। घायल को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजन मेरठ ले गए। मगर उसे अस्पताल में भर्ती करा पाते, इससे पहले उसकी सांस थम गईं। हरियाली तीज पर सुहाग उजड़ जाने पर पत्नी पूनम का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने बताया कि हादसे में युवक की मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed