फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike rider dies due to collision with unknown vehicle on Khad Gurjar road in Amroha

Amroha: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, शिनाख्त न होने पर पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया शव

Thu, 13 Oct 2022 12:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Oct 2022 12:00 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक बुधवार रात दस बजे सूचना मिली कि खाद गुर्जर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया है। उपचार के लिए उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with unknown vehicle on Khad Gurjar road in Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा में खाद गुर्जर मार्ग पर फौंदापुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक कौन और कहां का रहने वाला है, यह पता नहीं चल पाया। काफी कोशिश के बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बुधवार रात दस बजे सूचना मिली कि खाद गुर्जर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। देखा घायल की हालत गंभीर थी। उसे तुरंत सीएचसी लेकर आए। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई ऐसा कागजात आदि नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान हो जाती।
विज्ञापन


काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं होने पर पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी पर रखवाया गया। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्घार्थ का कहना है कि हादसे का शिकार हुए मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को मोर्चरी पर रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed