{"_id":"6347b0770d52f85d3b37ec77","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-on-khad-gurjar-road-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, शिनाख्त न होने पर पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, शिनाख्त न होने पर पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया शव
Thu, 13 Oct 2022 12:00 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:00 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक बुधवार रात दस बजे सूचना मिली कि खाद गुर्जर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया है। उपचार के लिए उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा में खाद गुर्जर मार्ग पर फौंदापुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक कौन और कहां का रहने वाला है, यह पता नहीं चल पाया। काफी कोशिश के बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बुधवार रात दस बजे सूचना मिली कि खाद गुर्जर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। देखा घायल की हालत गंभीर थी। उसे तुरंत सीएचसी लेकर आए। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई ऐसा कागजात आदि नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान हो जाती।
विज्ञापन
काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं होने पर पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी पर रखवाया गया। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्घार्थ का कहना है कि हादसे का शिकार हुए मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को मोर्चरी पर रखवाया गया है।
विज्ञापन