{"_id":"690d0868d86facc265084d75","slug":"bike-rider-dies-after-collision-with-vehicle-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-151025-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई
Fri, 07 Nov 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
उझारी। हसनपुर-संभल मार्ग पर बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गांव ढक्का मोड़ निवासी सीलिंग कारीगर वसीम (24) की मौत हो गई। वसीम सीलिंग कारीगर था। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव ढक्का मोड़ निवासी अनीश अहमद बंगलूरू में काम करते हैं जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य गांव में रहते हैं। उनका बड़ा बेटा वसीम बुधवार देर शाम बाइक से उझारी से गांव लौट रहा था। संभल-हसनपुर मार्ग पर राजकीय इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से वसीम को उझारी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर रात में ही पुलिस पहुंची और जांच की। परिजनों के अनुसार वसीम परिवार में सबसे बड़ा था और घर की आर्थिक जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। वह सिलाई व सीलिंग का काम करता था।
विज्ञापन
सैदनगली थाना प्रभारी विकास सहरावत बताया कि अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।