फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bike rider died in accident with canter

केंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
bike rider died in accident with canter
गजरौला (अमरोहा)। रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होकर गंगाधाम तिगरी से लौट रहे ग्रामीणों की बाइक को कार की टक्कर लगी तो वह बेकाबू हो गई। पीछे से आए कैंटर ने बाइक को दबा दिया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से गुजर रहे उमंग डेयरी के अधिकारी ने सड़क पर तड़प रहे घायल को अपनी गाड़ी में डाला और सीएचसी लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया था। पुलिस के मुताबिक बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन

रविवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे यह हादसा मंडी धनौरा मार्ग पर जाहरवीर के मंदिर के निकट हुआ। गांव ताजपुर मोहद्दीपुर थाना मंडी धनौरा निवासी कलुआ (42) पुत्र बेगराज अपने रिश्तेदार मनीराम (40) निवासी गांव जमालुद्दीनपुर कोतवाली चांदपुर के साथ बाइक पर तिगरी में गांव खालकपुर निवासी अमर सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे थे। दूसरी बाइक पर उनका भतीजा मंटू पुत्र देवीचरण निवासी गांव जमालुद्दीनपुर और उसका साथी मोहित थे। मंटू के मुताबिक मंडी धनौरा मार्ग पर गजरौला की दिशा से आ रही कार ने कलुवा की बाइक को टक्कर मार दी थी। इसी दौरान पीछे से आए कैंटर ने बाइक को दबा दिया। हादसे में कलुआ की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मनीराम वहीं तड़पता रहा। इसी दौरान मंडी धनौरा की दिशा से आ रहे उमंग डेयरी में अधिकारी अरुण गिल ने गाड़ी रोकी और घायल को सीएचसी लेकर आए। यहां केंद्र अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया। कुमराला चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह ने बताया कि कैंटर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed