फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bike rider died due to mini truck collision

Amroha News: मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 24 Jul 2023 12:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 24 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
bike rider died due to mini truck collision
मंडी धनौरा (अमरोहा)। ससुराल में हुई मौत में शामिल होकर वापस अपने घर जा रहे बाइक सवार युवक की मिनी ट्रक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों ने मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा के गांव लम्बिया निवासी विपिन उम्र 32 साल पुत्र जयकिशन रविवार की दोपहर थाना क्षेत्र के गांव हिरनाखेड़ी में अपने एक रिश्तेदार की मौत पर दुख व्यक्त करने आया था। वह रविवार की रात आठ बजे वह बाइक से वापस अपने घर जा रहा था। मंडी समिति रोड पर सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। वह बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुची पुलिस उसे लेकर सरकारी अस्पताल आई। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिनी ट्रक का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे थाना अध्यक्ष निशांत राठी ने मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन भी जानकारी मिलने पर मौके पर आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed